अब परमाणु बम नहीं बना सकता ईरान
अब परमाणु बम नहीं बना सकता ईरान
Share:

वॉशिंगटन : एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इरानी परमाणु समझौते के क्रियान्वयन की सराहना की है तो दूसरी ओर उन्होने कहा है कि हर उस रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे इरान परमाणु हथियार बना सकता है।ओबामा ने व्हाइट हाउस से टीवी पर दिए अपने बयान में कहा कि शनिवार का दिन इरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

ओबामा ने कहा कि हमने पश्चिमी एशिया में एक और युद्ध का जोखिम लिए बिना कूटनीती के जरिए इस ऐतिहासिक फैसले को पाया है। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक इस निष्कर्ष पर पहुंचे है कि इरान ने ऐतिहासित समझौते का पालन किया है। इस फैसले के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इरान पर लगाए गए तेल और वितीय प्रतिबंध को हटा लिया। इससे अब इरान अपने उन 100 अरब की संपति का उपयोग कर सकेगा, जिस पर प्रतिबंध से रोक लगी हुई थी।

एक अन्य समझौते के तहत इरान ने 5 अमेरिकी नागरिकों को भी छोड़ दिया और ओबामा ने भी अमेरिका में बंद 7 इरानी नागरिकों की रिहाई पर सहमति जताई। ओबामा ने कहा कि आज एक अच्छा दिन है, जब अमेरिकी मुक्त हुए है और अपने परिवार के पास लौटे है। यह एक ऐसा पल है, जिसका हम जश्न मना सकते है। ओबामा ने कहा कि इरान और विश्व शक्ति के बीच हुए समझौते के तहत तेहरान परमाणु कार्यक्रम संचालित नहीं कर सकेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -