बैंक हड़ताल : शहर में बैंक संबधी कामकाज रहा प्रभावित
बैंक हड़ताल : शहर में बैंक संबधी कामकाज रहा प्रभावित
Share:

बुधवार और गुरुवार के लिए बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई. हड़ताल का आह्वान यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने किया है. बुधवार को हड़ताल के दौरान भोपाल शहर में लगभग चार सौ बैंकों में काम प्रभावित रहा. हड़ताल के दौरान  निजी क्षेत्र के पुराने बैंकों और विदेशी क्षेत्र के बैंकों के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के 21 बैंकों में काम प्रभावित रहा. आम दिनों में जहां बैंकों में लोगों की भीड़ देखी जाती है. वहीं  हड़लात होने के चलते बैंकों में सन्नाटा पसरा रहा.   


बुधवार को बैंकों की हड़ताल के कारण भोपाल में लगभग 3 लाख 74 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यवसाय प्रभावित होने का अनुमान है. दअरसल  बैंक कर्मचारियों  वेतन में 2 फीसदी की बढ़ौत्तरी के प्रस्ताव के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं. बैंक कर्मचारियों की मांग है कि वेतन बढ़ौत्तरी समझौता लागू किया जाए और  सेवा शर्तों में सुधार किया जाए. 

बैंकों कि इस हड़ताल में देश के करीब 10 लाख कर्मचारी शामिल है. हड़ताल का असर न केवल मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है बल्कि देश कई राज्यों में हड़ताल का असर देखा जा सकता है. हड़ताल से आम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है.  

मध्य प्रदेश : किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन सक्रिय

प्रदेश के किसान चीन जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे

बैतूल : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -