अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखिये बैंक हॉलिडे लिस्ट
अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखिये बैंक हॉलिडे लिस्ट
Share:

साल 2022 का 8वां महीना यानी अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। जी हाँ और ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो इस महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जरूर चेक कर लें। जी हाँ, ऐसा होने से आप समय से पहले अपने जरूरी काम को निपटा लेंगे और बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सभी को बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) द्वारा जारी किए गए हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday in August) में यह बताया गया है कि इस महीने यानी अगस्त में देश के अलग-अलग राज्य में कुल 13 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

जी हाँ, अगस्त के महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। इस लिस्ट में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) , रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) जैसे बड़े त्यौहार शामिल हैं। वहीं अगर आपको भी इस महीने बैंक संबंधित जरूरी काम को निपटाना है तो हम आपको इस महीने की छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जी दरअसल इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे और इस लिस्ट में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अब हम आपको बताते हैं अगस्त के महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे (Bank Holidays in August 2022)?

अगस्त 2022 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट-
1 अगस्त 2022- द्रुपका शे-जी त्योहार (गंगटोक)
7 अगस्त 2022-पहला रविवार
8 अगस्त 2022-मोहर्रम (जम्मू और श्रीनगर)
9 अगस्त 2022-चंडीगढ़,  गुवाहाटी, इंफाल, देहरादून, शिमला, तिरुवनंतपुरम,भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, शिलांग को छोड़कर पूरे देश में रहेगी छुट्टी।
11 अगस्त 2022-रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)
13 अगस्त 2022-दूसरा शनिवार
14 अगस्त 2022-रविवार
15 अगस्त 2022-स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2022-पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में छुट्टी)
18 अगस्त 2022- जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)
21 अगस्त 2022-रविवार
28 अगस्त 2022-रविवार
31 अगस्त 2022-गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

आज इन राशिवालों को होगा यात्रा में लाभ होगा, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे

आज बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इस राशि के लोग, जानिए अपना राशिफल

राशिफल: आज इन राशिवालों की हो सकती है यात्रा, इन्हे होगा कुछ बड़ा लाभ

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -