अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिये पूरी लिस्ट
अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिये पूरी लिस्ट
Share:

अगले सप्ताह 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। जी हाँ और इसी के साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा। जी दरअसल कई त्योहारों के पड़ने के चलते अक्टूबर के महीने में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसी के साथ सरकारी दफ्तरों, कॉलेजों और स्कूलों में भी अवकाश होगा। जी हाँ, आपको बता दें कि 22 से 25 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 

जी दरअसल सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर पूरे अक्टूबर महीने में जमकर अवकाश होगा। ऐसे में अक्टूबर महीने में 10 दिन अवकाश होगा। शनिवार और रविवार को मिलाकर अक्टूबर महीने में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 
इसके अलावा अक्टूबर महीने में छुट्टी की वजह से 7 दिन स्कूल बंद रहेंगे और कुल मिलाकर 11 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जी दरअसल, दिवाली, दशहरा और करवाचौथ समेत कई त्योहार हैं, जिन दिन स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश होगा।

इसके अलावा अक्टूबर महीने में कुल 5 रविवार पड़ेंगे, जब बैंकों में पूरी तरह अवकाश होगा। जी हाँ और अक्टूबर में अन्य 5 दिनों में भी बैंकों का अवकाश होगा। इन पांच दिनों में गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली समेत अन्य कई त्योहार शामिल हैं।


अक्टूबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
2 अक्टूबर गांधी जयंती - अवकाश (दिन रविवार)  
4 अक्टूबर दशहरा- अवकाश (दिन मंगलवार)
8 अक्टूबर - बैंक अवकाश (दूसरा शनिवार)
9 अक्टूबर- बैंक अवकाश (ईद-ए-मिलाद) दिन रविवार
16 अक्टूबर  अवकाश (दिन रविवार)
22 अक्टूबर- बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)
23 अक्टूबर- बैंक अवकाश (दिन रविवार)
24 अक्टूबर- दिवाली त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश (दिन सोमवार)
25 अक्टूबर दिवाली त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश (दिन मंगलवार)
30 अक्टूबर- बैंक अवकाश (दिन रविवार)
22-25 अक्टूबर तक लगातार बैंक रहेंगे बंद

22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लगातार 3 दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा।  दरअसल, 22 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन रविवार है और अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को दिवाली की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।

मैच में रोहित शर्मा ने पकड़ ली दिनेश कार्तिक की गर्दन, वीडियो वायरल

'अगर मैं भजन गाता हूं तो क्या ये गलत है', महबूबा मुफ्ती पर भड़के फारूक अब्दुल्ला

वायरल हो रहा शादी का अनोखा फोटोशूट, देखने वालों के उड़े होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -