इन मशहूर अभिनेताओं पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
इन मशहूर अभिनेताओं पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
Share:

ईडी ने एक बार फिर से कड़ा एक्शन लिया है। जी दरअसल हाल ही में ईडी ने फिल्म अभिनेता डीनो मोरिया, संजय खान, डीजे अकील और अहमद पटेल के दामाद की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। इस पूरे मामले को स्टर्लिंग बायोटेक बैंक घोटाले का बताया जा रहा है। जी दरअसल ईडी ने हाल ही में एक वक्तव्य जारी किया है और कहा है कि, 'संदेशरा ग्रुप मामले में आरोपियों ने हेराफेरी की हैl इनमें डीनो मोरिया, संजय खान, डीजे अकील और कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी शामिल है।' इसी के साथ मिली जानकारी के तहत ईडी ने 8.79 करोड़ रुपए की संपत्ति मनी लांड्रिंग एक्ट के अंतर्गत जब्त की है और यह संदेशरा ग्रुप केस के मामले में जुड़ा हुआ मामला बताया जा रहा है।

अब तक 14521.80 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ईडी का कहना है कि, 'संजय खान की 3 करोड़ रुपए की संपत्ति, डीनो मोरिया की 1.4 करोड़ रुपए की संपत्ति और डीजे अकील की 1.98 करोड़ रुपए की संपत्ति और अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी की 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।' इसी के साथ ईडी ने यह भी कहा कि, 'इन चारों ने स्टर्लिंग बायोटेक ग्रुप के भगोड़े नितिन संदेशरा और चेतन संदेशरा के पैसे को डाइवर्ट किया है।'

आप सभी जानते ही होंगे कि नितिन संदेशरा, चेतन संदेशरा, चेतन की पत्नी दीप्ति संदेशरा और हितेश पटेल को आर्थिक मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। जी दरअसल यह मामला 14500 करोड रुपए के बैंक लोन फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है यह पैसा हवाला के जरिए गबन किया गया था। आपको बता दें कि संजय खान सुजैन खान के पिता है और डीजे अकील सुजैन खान की बहन फराह खान अली के भूतपूर्व पति है।

कोरोना से लड़ने के लिए आखिर भारत को क्या करना चाहिए? लांसेट ने सरकार को दिए ये सुझाव

'हसीन दिलरुबा' को KRK ने बताया सी ग्रेड फिल्म, तापसी को कहा सी ग्रेड एक्ट्रेस

धरती को बचाने के लिए शुरू हुई मुहिम, अब प्लास्टिक में नहीं मिलेगा पानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -