अब जुर्म रोकने में बेंगलुरु पुलिस की मदद करेंगे पुतले, इस तरह करेंगे अपराधियों की पहचान
अब जुर्म रोकने में बेंगलुरु पुलिस की मदद करेंगे पुतले, इस तरह करेंगे अपराधियों की पहचान
Share:

नई दिल्ली: बड़े महानगरों में जुर्म रोकने के लिए पुलिस आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद ले रही है। इसी क्रम में अब बेंगलुरु पुलिस नशे में गाड़ी चलाने वालों और ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए पुतलों का सहारा लेगी। आप सोच रहे होंगे कि ये पुतले किस तरह लोगों को पकड़ेंगे। दरअसल, ये पुतले एक जगह खड़े होकर अपना कार्य करने में एक्सपर्ट होंगे।

सिटी पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने कहा है कि, ‘जगह-जगह खड़े इन पुतलों में जल्दी ही कृत्रिम आंखें लगाई जाएंगी, जो कैमरे का कार्य करेंगी। ये कैमरे चेहरा पहचानने की तकनीक से लैस होंगे और एक सेंट्रल सर्वर से जुड़े हुए होंगे।’ भास्कर राव ने कहा कि, ‘यह सॉफ्टवेयर अपराधियों की शिनाख्त करेगा। यह भी देखेगा कि एक वाहन से कितनी बार ट्रैफिक नियम तोड़े गए। उसी हिसाब से चालान बनाएगा और पुलिस को इसकी सूचना भेजेगा। एक पुतले की सहायता से शराब पीकर गाड़ी चला रहे एक ड्राइवर की शिनाख्त भी हुई थी। जब पुतले ये काम करेंगे, तो पुलिसवालों को अन्य कार्यों में भी लगाया जा सकता है।’

राव का कहना है कि यह तकनीक तो अभी महज शुरुआत है। इसमें काफी संभावनाएं हैं। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त ने बताया है कि दूसरे देश भी ये तकनीक देखने आ रहे हैं। अमेरिका और फ्रांस के पुलिस विभाग ने सिटी पुलिस विभाग की यात्रा की है। वे इन पुतलों के तस्वीरें भी लेकर गए हैं। वह कहते हैं कि, 'ऐसा नहीं है कि केवल हम ही दूसरे देशों से तकनीक ले रहे हैं। दूसरे देश भी हमसे सीख रहे हैं।'

सोने-चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है वजह

गहलोत सरकार का दावा, 2024-25 तक विशाल सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा राजस्थान

अब बेहद सस्ते में लीजिए हवाई सफर का आनंद, मात्र 957 रुपए में मिल रहा टिकट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -