'भारतीय मुस्लिमों का रोज़गार छीन रहे बांग्लादेशी मुस्लिम..', लोकसभा में बोले सांसद निशिकांत दुबे
'भारतीय मुस्लिमों का रोज़गार छीन रहे बांग्लादेशी मुस्लिम..', लोकसभा में बोले सांसद निशिकांत दुबे
Share:

नई दिल्ली: झारखंड की गोड्डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को एक बार फिर लोकसभा में दावा करते हुए कहा कि राज्य का तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से बड़ी तादाद में मुस्लिम भारत में घुसपैठ कर रहे हैं और झारखंड में आकर भोली-भाली आदिवासी लड़कियों से विवाह कर लेते हैं। भाजपा सांसद ने इनके साइबर अपराध और गायों की तस्करी का भी इल्जाम लगाया। 

उन्होंने कहा कि, 'मैं इस सदन में 13-14 वर्षों से झारखंड में घुसैपठ का मसला उठाता रहा हूं। बांग्लादेश से जुड़े होने की वजह से हमारे यहां घुसपैठ एक बड़ी समस्या है। इसका हिंदू-मुसलमान से कोई वास्ता नहीं, क्योंकि वह भारतीय मुस्लिमों का भी रोजगार छीनते हैं, हिंदुओं का तो छीनते ही हैं। अभी एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है पूरे इस्लामीकरण के लिए।' भाजपा सांसद ने कहा कि, 'भोले भाले आदिवासी लड़कियों के साथ विवाह करके बांग्लादेशी मुस्लिम पूरे डेमोग्राफी को बदलने पर आमादा हैं। मेरे पड़ोसी जिले साहिबगंज में अभी जो जिला परिषद की प्रमुख बनी हैं, वह आदिवासी कोटे से हैं, क्योंकि सीट आरक्षित थी, किन्तु उनकी शादी मुस्लिम से हुई है। यह एक उदाहरण मैंने दिया है।'

साइबर अपराध और गायों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि इस्लामीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। दुबे ने कहा कि,' ''जामताड़ा एक सीरियल बना, देश के जितने साइबर क्राइम होते हैं, वे सारे साइबर क्रिमनल उसी संथाल परगना में हैं। उसी गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, देवघर, साहिबगंज में हैं। जितनी गायें हैं। अगर गोड्डा, देवघर से चलेंगे तो आपको रात में लाखों-लाख गायें जाती नज़र आएंगी। वह सब बांग्लादेश जा रही हैं। बालू और गिट्टी जा रहा है। सब अवैध है।'

ओडिशा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, ‘राष्ट्रध्वज’ को लेकर दिया ये संदेश

पात्रा चॉल घोटाले में 'संजय राउत' की मुश्किलें बढ़ीं, 22 अगस्त तक हिरासत में भेजे गए

सिर्फ CM बने रहना चाहते हैं नितीश, उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं - चिराग पासवान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -