हवाई सीमा के उल्लंघन पर बांग्लादेश ने म्यांमार को चेताया
हवाई सीमा के उल्लंघन पर बांग्लादेश ने म्यांमार को चेताया
Share:

ढाका। रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर बांग्लादेश ने चेतावनी जारी की है। बांग्लादेश ने चेतावनी दी है कि, म्यांमार ने यदि कार्रवाई को बंद नहीं किया तो फिर उसे परिणाम भुगतना पड़ सकते हैं. उल्लेखनीय है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर हिंसा की घटनाऐं बढ़ गई थीं। जिसके बाद रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश और, अन्य देशों की ओर पलायन करने लगे।

म्यांमार से पलायन करने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश में दाखिल होने से रोका गया। अब बांग्लादेश ने चेतावनी जारी करते हुए म्यांमार को उकसावे वाली कार्रवाई न करने को कहा है। म्यांमार के ड्रोन विमान व हेलीकाॅप्टर्स, बांग्लादेश की ओर जाते हुए देखे गए थे। यह कार्रवाई 10 सितंबर से लेकर 14 सितंबर के बीच हुई थी। बांग्लादेश ने चेतावनी जारी की और कहा कि, म्यांमार को अपनी उकसावे वाली कार्रवाई को बंद करना होगा।

यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर म्यांमार को अंजाम भुगतना होंगे। म्यांमार में गत 25 अगस्त को भड़की हिंसा के बाद से अब तक करीब चार लाख रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं, और यहां पहले से ही चार लाख से अधिक शरणार्थी रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भी रोंहिंग्या मुसलमानों के प्रति, होने वाली हिंसा का मसला सामने रखा जा चुका है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचवि एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद ने म्यांमार से हिंसा पर लगाम लगाने की अपील की है। उन्होंने इसे जातीय सफाया करार दिया है, हालांकि म्यांमार ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि, उसके सुरक्षा बल केवल आतंकवादियों से निपटने का प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि कहा गया है कि रोहिंग्या मुसलमानों के आतंकवादियों के चंगुल में फंसकर उनके उपयोग में आने की संभावनाऐं अधिक हैं. ऐसे में चरमपंथियों पर ही कार्रवाई हो रही है। रोहिंग्या समुदाय पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों के लिए बांग्लादेश देगा अपनी जमीन

भारत में रोहिंग्या को लेकर किरेन रिजीजू ने दिया बयान

रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर SC करेगा आज सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -