बांग्लादेश में इस्लाम नहीं रह जाएगा आधिकारिक धर्म
बांग्लादेश में इस्लाम नहीं रह जाएगा आधिकारिक धर्म
Share:

नई दिल्ली : ऐसी खबरे आ रही है कि बांग्लादेश अपने यहां आधिकारिक धर्म इस्लाम का दर्जा जल्द ही समाप्त कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपने ऊपर हो रहे हमलों के मद्देनजर इसकी जोरशोर से मांग उठा रहे हैं।

ईसाई, हिंदुओं और मुस्लिम शिया समुदाय के लोगों पर यहां हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बांग्लादेश के शीर्ष न्यायालय में इन दिनों इस्लाम धर्म को देश के आधिकारिक धर्म से हटाने की मांग की याचिका पर सुनवाई हो रही है, गौर हो कि 1988 के बाद से बांग्लादेश में इस्लाम आधिकारिक धर्म है।

अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने से चिंतित बांग्लादेश धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनने की राह पर चल पड़ा है। ऐसे में इस्लाम का आधिकारिक धर्म का दर्जा यहां वापस लिया जा सकता है। इस्लामी आतंकियों के हाल के हमलों में कई बांग्लादेशी ब्लॉगरों तथा प्रमुख हस्तियों की मृत्यु हो चुकी है। हिंदुओं, ईसाइयों तथा शिया अल्पसंख्यकों और उनके धर्मस्थलों पर हमले बेतहाशा बढ़े हैं।

1988 में बांग्लादेश में तत्कालीन सैन्य सरकार ने संविधान में संशोधन करके इस्लाम को आधिकारिक धर्म घोषित किया था। उसी वर्ष देश के 15 प्रमुख लेखकों, पूर्व न्यायाधीशों, शिक्षाविदों तथा संस्कृतिकर्मियों ने इस फैसले के विरोध में याचिका दायर की थी।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -