कोरोना का कहर: बांग्लादेश में सोमवार से सम्पूर्ण लॉकडाउन
कोरोना का कहर: बांग्लादेश में सोमवार से सम्पूर्ण लॉकडाउन
Share:

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बांग्लादेश ने कड़ा फैसला लिया है। जी दरअसल बांग्लादेश ने देशभर में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। आप सभी जानते ही होंगे बीते एक महीने में यहां कोविड-19 के केस में तेजी आई है और इसी के चलते यह फैसला लिया गया है। बांग्लादेशी सरकार का कहना है कि एक हफ्ते का लॉकडाउन आने वाले सोमवार से लागू होगा।

यहाँ के सड़क परिवहन व पुल मंत्री ओबेदुल कादिर ने आज यानी शनिवार को कहा कि 'कोरोना वायरस की नई लहर को रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन लगाने के लिए तैयार है।' इसी के साथ सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के महासचिव कादिर ने आज सुबह अपने निवास से ही नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। कहा गया है कि देश में 5 अप्रैल से सात दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा। वहीं इस दौरान सभी ऑफिस और अदालतें बंद रहेंगी। इसके अलावा इंडस्ट्रीज और मिल्स रोटेशन पॉलिसी पर अपना काम करती रहेंगी। इंडस्ट्रीज और मिल्स को छूट देने के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि 'अगर हम मिल्स बंद करते हैं, तो कर्मचारी अपने घर लौटने को मजबूर हो जाएंगे।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बांग्लादेश पहला ऐसा दक्षिण एशियाई देश है, जिसने फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। बीते हफ्ते ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने 18 बिंदुओं के दिशानिर्देश जारी किए थे। इन बिंदुओं में किसी भी तरह की भीड़ के जुटने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके अलावा सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में किसी भी सामाजिक, राजनीतिक या धार्मिक आयोजन में लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, कहा- सफलता आसानी से नहीं मिलती है।।।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम फारूक अब्दुल्ला अस्पताल में हुए भर्ती

6 अप्रैल को पाकिस्तान जाएंगे रूस के विदेश मंत्री लावरोव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -