आपात लैंडिंग के बीच सुरक्षा का रखा गया ध्यान
आपात लैंडिंग के बीच सुरक्षा का रखा गया ध्यान
Share:

रायपुर : बांग्लादेश के एक विमान की आपात लैंडिंग की सूचना से हर कहीं अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान रायपुर में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए। यही नहीं विमान में सवार यात्री जब उतरे तो उनकी तलाशी ली गई। मामले में यह बात सामने आई है कि हवाई अड्डे को सुरक्षाबलों ने हर ओर से घेरकर रखा था। बड़े पैमाने पर सुरक्षाबल तैनात किया गया। यही नहीं जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान लगभग 200 यात्रियों की तलाशी ली गई। हालात ये है कि पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक मोर्चा संभाला। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर पुलिस बल को देखकर यात्री असमंजस में पड़ गए।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों के सामान को मैटल डिटेक्टर से तलाशा और उनकी चैकिंग कर उन्हें छोड़ दिया। विमान लैंड होते ही कुछ देर तक यात्रियों को बाहर आने नहीं दिया गया। यात्रियों को अनुमति न मिलने संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए। इसके बाद लगभग 2 घंटे तक 165 यात्री फ्लाईट में बैठे रहे।

इसके बाद यात्रियों को एक-एक कर विमान से उतरने के निर्देश दे दिए गए। इस दौरान जानकारी दी गई कि यात्री रायपुर विमानतल पर लैंड किया गया. मगर इस बीच यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था भी की गई। खाने-पीने के स्टाॅल उपलब्ध करवाए गए। विमानतल का नज़ारा किसी छावनी से कम नज़र नहीं आ रहा था। वायरलेस सेट पर अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे और अपने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते रहे। सुरक्षा का बेहद ध्यान रखा गया। इस दौरान स्निफर डाॅग का भी उपयोग किया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -