विलुप्त हो जाएगा केला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
विलुप्त हो जाएगा केला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
Share:

नई दिल्लीः केला हमारे आपके दिनचर्या में प्रयोग होने वाला एक अहम फल है। इसका एक अपना धार्मिक महत्व भी है। भारत दुनिया में केला के प्रमुख उत्पादक देशों में शुमार है। लेकिन इस फल से जुड़ी एक दुखद सूचना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, केला जल्द हमारे आपके पहुंच से दूर हो सकता है। ऐसा एक फंगस के कारण हो सकता है। यह फंगस केले की एक प्रजाति को पहले ही नष्ट कर चुका है और अब यह नई प्रजातियों की ओर बढ़ रहा है। इसका संक्रमण वर्तमान में अमेरिका में कहर मचा रहा है।

अमेरिका के कई प्रयासों के बावजूद यह वहां पर पहुंच गया है। दक्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया में इस फंगस के आने के बाद से सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान किया है। कोलंबिया के उत्तरपूर्वी प्रांत ला गुआजिरा में 180 हेक्टेयर की मिट्टी में फ्यूजेरियम टाइप-4 फंगस पाया गया था। संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी इस बारे में चेतावनी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया है कि केलों में फैली इस बीमारी पर रसायनों का छिड़काव भी बेअसर साबित हो रहा है। कोई भी दवा प्रभावी नहीं साबित हो रही है।

यह टीआर-4 फंगस एक बार आने के बाद मिट्टी में करीब 30 वर्ष तक बना रह सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं को आशा है कि इस फंगस से शीघ्र ही निपटा जा सकेगा। टीआर-4 फंगस सबसे पहले मलेशिया और इंडोनेशिया में पाया गया था। इसके बाद यह जल्दी ही चीन में भी फैल गया। हालांकि विशेषज्ञों की एक टीम इससे निपटने पर कार्य कर रही है। उनका कहा कि वह हरसंभव कोशिश करेंगे इस महत्वपूर्ण फल के अस्तित्व को बचाने के लिए।

देश के सबसे लंबे आदमी की सीएम योगी से गुहार, कहा - मेरे इलाज में मदद करे सरकार

देश के सबसे लंबे आदमी की सीएम योगी से गुहार, कहा - मेरे इलाज में मदद करे सरकार

मध्य प्रदेश: मंदसौर में बाढ़ के पानी के साथ गाँव में घुस आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -