नागपंचमी: ऑनलाइन होंगे भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन
नागपंचमी: ऑनलाइन होंगे भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन
Share:

हर साल नागपंचमी पर्व मनाया जाता है और इस साल यह पर्व 13 अगस्त को मनाया जाने वाला है। ऐसे में इस साल नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन केवल ऑनलाइन होंगे। जी दरअसल यह फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामान्य दर्शन प्रतिबंधित रहेगा। हाल ही में उज्जैन कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, 'फैसला श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज एवं श्री महाकालेश्वर प्रबन्ध समिति की सहमति से लिया गया है। महाकाल मंदिर के ऐप के माध्यम से दर्शन होंगे।'

वहीँ दूसरी तरफ नागपंचमी के दिन परम्परागत शासकीय पूजन यथावत रहेगा, लेकिन तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि नागपंचमी के दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन भी प्री बुकिंग से ही होंगे। हर बार साल में केवल एक बार 24 घंटे के लिए खुलने वाला नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित है। यहाँ नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर का जन्मदिन मनाया जाता है।

हर साल यहाँ इस पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं का आना होता है, लेकिन बीते साल कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते यहाँ किसी को आने की अनुमति नहीं दी गई थी। बीते साल जैसे ही इस बार भी मंदिर समिति ने महाकाल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से लाइव दर्शन की व्यवस्था की है। आप सभी को बता दें कि 11वीं शताब्दी के परमार कालीन इस मंदिर के शिखर के मध्य बने नागचंद्रेश्वर के मंदिर में शेष नाग पर विराजित भगवान शिव और पार्वती की यह दुर्लभ प्रतिमा है।

अपनी इस फिल्म की प्रयागराज में शूटिंग करेंगे आयुष्मान खुराना, शहर से है खास रिश्ता

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का सफाया जारी, आज फिर सेना ने 25 आतंकियों को किया ढेर

'अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं प्रियंका गांधी, यूपी से ज्यादा तो इटली गई होंगी..', सीएम योगी का तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -