हिलेरी के निजी सर्वर से भेजे गए दस्तावेजों को सार्वजनिक करने पर रोक
हिलेरी के निजी सर्वर से भेजे गए दस्तावेजों को सार्वजनिक करने पर रोक
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के निजी सर्वर से भेजी गई 7 ई-मेल सीरीज को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी करने पर रोक लगा दी है। साथ ही मंत्रालय ने पहली बार यह भी माना है कि उनके घर के सर्वर पर कई बेहद गोपनीय सरकारी राज है। इस 7 ई-मेल में कुल 22 दस्तावेज है, जो कुल 37 पन्नों पर है।

मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि जिस समय इन दस्तावेजों को भेजा गया था, उस समय इन्हें गोपनीय घोषित नही किया गया था। अब मंत्रालय इस बात की जांच कर रही है, जिस समय यह मेल हिलेरी के निजी सर्वर के निजी ई-मेल से मेल किए थे, उस समय उसमें गोपनीय लिखा हुआ था या नही। किर्बी ने कहा कि खुफिया समुदाय के अनुरोध के आधार पर इन दस्तावेजों के स्तर को बढ़ाया जा रहा है, क्यों कि इसमें कई खुफिया जानकारियां है।

किर्बी ने बताया कि हिलेरी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच किए गए 8 ई-मेल सहित 18 अन्य ई-मेल को भी जारी करने से रोक दिया गया है। हिलेरी ने अपने राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान यह मांग की थी कि उनके सभी ई-मेल को विदेश मंत्रालय जारी करे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -