देशविरोधी फर्जी ख़बरें फैलाने वाले जम्मू कश्मीर के 7 न्यूज़ पोर्टल पर लगा प्रतिबंध
देशविरोधी फर्जी ख़बरें फैलाने वाले जम्मू कश्मीर के 7 न्यूज़ पोर्टल पर लगा प्रतिबंध
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिला प्रशासन ने मंगलवार (16 अगस्त 2022) को फर्जी खबरें फैलाने वाले न्यूज पोर्टल पर बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने फर्जी खबरें फैलाकर देश की छवि ख़राब करने वाले 7 न्यूज पोर्टल के संचालन पर बैन लगा दिया है। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि फर्जी खबरों को फैलाने और देश एवं सरकार की छवि धूमिल करने वाले अवैध न्यूज पोर्टलों के संचालन को रोककर रामबन में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखना सर्वोपरि है।

उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि, 'आगे भी इस बात की पूरी आशंका है कि अगर इन फर्जी न्यूज पोर्टलों पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो जिले में शांतिपूर्ण माहौल भंग होता रहेगा।' रिपोर्ट्स के अनुसार, रामबन जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित की गई पोर्टल की सूची में लतीफ रेजा, संगलदान (यूनाइटेड उर्दू न्यूज), चरणजीत बाली उखेरल (VD न्यूज), मुबाशीर नजीर उखेरल (न्यूज वर्स इंडिया), जुल्फिकार भट, संगलधन (करंट न्यूज ऑफ इंडिया, ‘CNI’), सज्जाद रुनियाल, मालिगम शामिल हैं। पोगल (न्यूज ब्यूरो ऑफ इंडिया NBI), राजगढ़ के परवेज भट (टुडे न्यूज लाइन) और GHRT न्यूज चलाने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी पर देश विरोधी फर्जी खबरें फैलाने और उनकी छवि खराब करने का इल्जाम है।

रामबन के उपायुक्त मस्सारतुल इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह प्रथम चरण की कार्रवाई है। अगले चरण में जो न्यूज पोर्टल वास्तविक सर्टिफिकेट दिखाने में विफल रहेंगे उन्हें भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। रामबन के उपायुक्त ने SSP को जारी किए गए आदेशों को लागू करने का निर्देश दिया है।

BJP एक "जुमला" पार्टी है, तेजस्वी यादव ने दिया ये बड़ा बयान

गोंदिया में टकराई पैसेंजर ट्रेन, 50 से ज्यादा यात्री हुए लहूलुहान

आखिर क्यों BSNL कर्मचारियों पर भड़क उठे IT मिनिस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -