100 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, दो मिलेट्री कैंप ध्वस्त
100 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, दो मिलेट्री कैंप ध्वस्त
Share:

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने गुरुवार (3 फरवरी 2022) को बड़ा दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के दो मिलिट्री कैंपों पर हमला करके उन्होंने अब तक 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला है। बलूच विद्रोहियों के संगठन ने इस बात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। 3 फरवरी को जारी की गई विज्ञप्ति में उन्होंने ये भी बताया कि ये जो पाकिस्तान इस हमले को नाकाम करने की बातें मीडिया में बता रहा है, वो सरासर झूठ हैं। वास्तविकता यही है कि BLA ने 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है और पंजगूर और नुश्की मिलिट्री के प्रमुख भागों को अपने नियंत्रण में लिया हुआ है।

अपने बयान में BLA ने कहा कि, 'पंजगूर और नुश्की मिलिट्री कैंपों के प्रमुख हिस्से अब भी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी मजीद ब्रिगेड के नियंत्रण में हैं। बलूच फिदायिनों ने अब तक 100 से अधिक दुश्मनों (पाकिस्तान सैनिक) को मार गिराया है। कैंप के बड़े भाग पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं। दुश्मनों से भिड़ने के लिए और लड़ाकों को बुला लिया गया हैं।' इस बयान में आगे कहा गया कि, 'फिदायीन हमलावरों द्वारा सफल हमलों के बाद यहाँ मीडिया की रिपोर्टिंग को बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही यहाँ सभी टेलीकम्यूनिकेशन नेटवर्क डिस्कनेक्ट कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी मिलिट्री की ISPR (Inter-Services Public Relations) कह रही है कि उनकी तरफ से आज के हमले का जवाब दिया गया, मगर ये झूठ है और BLA का अभियान अब भी जोरों-शोरों से चल रहा है।'

बता दें कि एक तरफ बलूच लिबरेशन आर्मी ने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारने का हैरान करने वाला दावा किया हैं और दूसरी तरफ पाकिस्तान दावे कर रहा है कि उन्होंने बलूच विद्रोहियों के हमले को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी सेना के बयान के मुताबिक, उनकी जवाबी कार्रवाई में विद्रोहियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने बताया कि पंजगुर इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के कैंप में घुसने की कोशिश की थी। मगर उनकी सही वक़्त पर की गई कार्रवाई से सारे मंसूबे नाकाम हो गए। इससे पहले पाकिस्तान ने बलूच विद्रोहियों से हुई भिड़ंत में चार बलूच विद्रोहियों को मारने और 1 सैनिक के मरने का दावा किया था।

गोलकीपर श्रीजेश ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- "ओलंपिक पदक का रंग बदलना...."

इमरान खान, व्लादिमीर पुतिन के साथ बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक की शुरुआत करेंगे शी जिनपिंग

कैंसर को जड़ से खत्म कर सकते हैं ये 8 इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -