भारतीय जन संघ के पूर्व अध्यक्ष मधोक का निधन
भारतीय जन संघ के पूर्व अध्यक्ष मधोक का निधन
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और भारतीय जन संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराज मधोक का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को प्रातः 9 बजे अंतिम सांस ली। वे 96 वर्ष के थे। उनका निधन मध्य दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मधोक ऐेसे कार्यकर्ताओं में शामिल थे जिन्होंने जनसंघ के लिए बहुत कार्य किया था। 25 फरवरी वर्ष 1920 को जन्मे मधोक की जन्मस्थली जम्मू - कश्मीर राज्य की स्कर्दू नगरी थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापकों में वे भी शामिल थे। वे 1961 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने ट्विटर पर लिखा और कहा कि बलराज मधोक स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गए। उनके निधन पर आरएसएस और भाजपा के नेताओं ने शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे सत्य नगर श्मशान घाट में होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -