घर की बालकनी में रखें ये सामान बदल सकते हैं आपकी किस्मत
घर की बालकनी में रखें ये सामान बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Share:

आप सभी ने अक्सर देखा होगा कि घर (vastu tips) में बहुत-सी चीजों को अच्छी एनर्जी जीवन में समृद्धि पाने के लिए रखा जाता है। हालाँकि इसके लिए वास्तु शास्त्र (vastu shastra) में भी कई उपाय बताए गए हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जी दरअसल वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हर चीज हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। इसी के चलते सभी चीजों को सही जगह रखने के साथ-साथ सही दिशा में रखना (balcony vastu tips) जरूरी है। इसमें घर की बालकनी भी वास्तु के हिसाब से बहुत जरूरी है। इसमें से कुछ चीजों को बालकनी में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

मनी प्लांट - जी दरअसल हिंदू धर्म के अनुसार, उत्तर दिशा में कुबेर देव निवास करते हैं। इस वजह से मनी प्लांट को भी घर की बालकनी की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। कहा जाता है मनी प्लांट को घर में लगाने से धन लाभ (money plant) के योग बनते हैं।

तांबे का सूरज - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तांबे की धातु का संबंध सूर्य मंगल ग्रह से होता है। जी हाँ और इसी के चलते घर की बालकनी में तांबे का सूरज जरूर रखना चाहिए। जी दरअसल वास्तु के हिसाब से तांबे के सूरज को बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे ना केवल घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है, बल्कि आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा (copper sun) मिलता है।

लाफिंग बुद्धा - घर की बालकनी में लाफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है इससे रिश्तों में मिठास आती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है। इसी के साथ घर में सुख समृद्धि (laughing buddha) का वास होता है।

तुलसी का पौधा - हिंदू धर्म के मुताबिक, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस वजह से घर की बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। जी दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी का पौधा बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इससे घर के वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं।

नहीं है भाई तो इन देवताओं को बांधे राखी, चमक उठेगी किस्मत

राखी पर पहन रही है साड़ी तो इन अभिनेत्रियों को करें कॉपी

राखी पर ट्राय करें ये खास और सबसे अलग नेल आर्ट्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -