IIFA 2016: बजरंगी भाईजान बेस्ट फिल्म, रणवीर-दीपिका बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
IIFA 2016: बजरंगी भाईजान बेस्ट फिल्म, रणवीर-दीपिका बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
Share:

स्पेन के मैड्रिड में आईएफए वर्ष 2016 की घोषणा हुई। इस अवाॅर्ड सैरेमनी में अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म बाजीराव मस्तानी में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड दिया गया। इस अवाॅर्ड फंक्शन में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पीकू फिल्म हेतु सर्वोत्कृष्ट अभिनेता के लिए चयनित किया गया। संजय लीला भंसाली बेस्ट डायरेक्टर चुने गए। उन्हें फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवाॅर्ड दिया गया। फिल्म बजरंगी भाईजान को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया। 

लोकप्रिय स्टार और देसी गर्ल के नाम से लोकप्रिय प्रियंका चोपड़ा को इस अवाॅर्ड फंक्शन में स्पेशल अवाॅर्ड फाॅर वूमन हेतु चुना गया। प्रियंका चोपड़ा को फिल्म बाजीराव मस्तानी फिल्म हेतु बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल के लिए चुना गया। बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल का अवाॅर्ड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर को दिया गया।

हीरो नामक फिल्म से बाॅलीवुड में पदार्पण करने वाले सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को बेस्ट डेब्यू कपल का अवाॅर्ड प्रदान किया गया। समारोह में फिल्म एनएच - 10 के लिए दर्शन कुमार को सर्वोत्कृष्ट खलनायक का अवाॅर्ड दिया गया। जूही चतुर्वेदी को फिल्म पीकू हेतु बेस्ट स्टोरी और वरूण ग्रोवर को बेस्ट लिरिक्स का अवाॅर्ड दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -