एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : पुनिया ने स्वर्ण तो राणा ने जीता रजत पदक
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : पुनिया ने स्वर्ण तो राणा ने जीता रजत पदक
Share:

नई दिल्ली : भारत के बजरंग पुनिया ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि प्रवीण राणा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने 65 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान के सायातबेक ओकासोव को हराया। बजरंग ने फाइनल मुकाबले में ओकासोवा को 12-7 से हराया।

अपने पीठ दर्द को लेकर धोनी ने कही कुछ ऐसी बात

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग ने पहले राउंड में श्रीलंका के डिवोशन चार्ल्स फर्नाडो को 10-0 और क्वार्टर फाइनल में ईरानी पहलवान पेईमैन बियोकागा बियाबानी को 6-0 से हराया था। उन्होंने उज्बेकिस्तान के सिरोजिदिन खासानोव को 12-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बजरंग के गुरू और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने इस सफलता पर अपने शिष्य को बधाई दी है।

IPL 2019 : पृथ्वी शॉ ने इन्हे दिया दिल्ली की सफलता का श्रेय

पहले भी जीत चुके है पदक 

इसी के साथ योगेश्वर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, 'एशियाई चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतने पर आपको ढेरों शुभकामनाएं बजरंग बेटा। 2017 के बाद ये आपका दूसरा स्वर्ण है। हम सब को गर्व है आप पर, इसी तरह आगे बढ़ते रहें और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भी देश का ध्वज ऊंचा करो। बजरंग का एशियाई चैम्पियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। उन्होंने 2017 में भी स्वर्ण पदक जीता था।

जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कुछ इस तरह मिला पृथ्वी शॉ को किस्मत का साथ

हैदराबाद का साथ छोड़ स्वदेश वापस लौटे कप्तान केन विलियमसन

6 से 11 मई के बीच जयपुर में आयोजित होगा महिला टी-20 चैलेंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -