फिल्म फेयर में भी छाई बाजीराव मस्तानी
फिल्म फेयर में भी छाई बाजीराव मस्तानी
Share:

कल 61वें फिल्म फेयर अवार्ड की घोषणा हुई. इस अवार्ड में भी संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी छाई रही. इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरुस्कार हासिल किया. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी के लिए मिला. वही दीपिका पादुकोण को फिल्म पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया. वही इस इवेंट में मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला.

वही अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए क्रिटिक च्वाइस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला. आपको बता दे की इस अवार्ड शो में अन्य अवार्ड भी कुछ इस तरह दिए गए, जिनमे बेस्ट फिल्म - बाजीराव मस्तानी,बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)-अनिल कपूर (दिल धड़कने दो), बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) - प्रियंक चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी),बेस्ट स्टोरी-विजयेंद्र प्रसाद (बजरंगी भाईजान),बेस्ट लिरिक्स - इरशाद कामिल (तमाशा),

बेस्ट म्यूजिक - अंकित तिवारी और मीत ब्रदर्स ( रॉय ), बेस्ट सिंगर - श्रेया घोषाल (बाजीराव मस्तानी),आरडी बर्मन अवॉर्ड- अरमान मलिक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ( क्रिटिक )-कंगना रनौत (तनु वेड्स मनु रिटर्न) शामिल है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -