‘बाजीराव मस्तानी’ ने दिया फैंस को धोखा
‘बाजीराव मस्तानी’ ने दिया फैंस को धोखा
Share:

‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म का ट्रेलर बहुत पहले आ चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोगो ने अपनी नाराजगी दिखाई है। यह फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म है। इस फिल्म मे दीपिका पादुकोण मस्तानी का किरदार कर रही है। मस्तानी महाराज छत्रसाल की बेटी थी। फिल्म के ट्रेलर मे दीपिका को डांस करते दिखाया गया है पर संजय लीला भंसाली के कुछ फैंस ने ऐसा कहा है कि महाराज छत्रसाल की बेटी डांस नहीं करती थी। फिल्म मे दीपिका पादुकोण ने मस्तानी को जिस तरीके से पेश किया है वो गलत है। फिल्म के ट्रेलर के बाद मस्तानी के वंशजो ने बहुत निराशा जताई है।

दीपिका के फिल्म मे डांस करने को लेकर ही फैंस दुखी हुए है। फिल्म मे ये डांस बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया है जो लोगो को पसंद नही आया है। फिल्म मस्तानी मे दीपिका के साथ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रहे है। फिल्म मे रणवीर बाजीराव का किरदार निभाएंगे। प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई और दीपिका बाजीराव की प्रेमिका के रूप मे दिखाई देंगी। ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -