'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के सेट मे लगाये गये बीस हजार आईने
'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के सेट मे लगाये गये बीस हजार आईने
Share:

'मुगल-ए-आजम' मे नजर आया सबसे मंहगा सेट अब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ मे भी नजर आने वाला है। अपनी फिल्मों मे अच्छे सेट दिखाना निर्माताओ की पसंद बन गया है। फिर वो सेट कितना भी मंहगा क्यों ना हो। ‘शीश महल’ भी बहुत मंहगा सेट है। इस सेट को डिजाइन करने के पीछे सुजीत श्रीराम और सलोनी का हाथ है। इस पूरे सेट को डिजाइन करने मे पूरे 35 दिन लग गए थे। सेट को बनाने मे आइनो का भी इस्तेमाल किया गया है और इन आइनो को जयपुर से मंगवाया गया है।

इस सेट को बनाने के लिये 12,500 स्क्वेर फीट जगह का इस्तेमाल किया गया है। सेट मे बहुत से आईने लगाए गए है। लगभग बीस हजार आइनो का इस्तेमाल हुआ है। आइनो को सही रूप से दिखाने के लिये आइनो को लगाने के लिये जयपुर से ही कारीगर बुलवाये गए थे। ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म मे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार मे दिखाई देंगे। फिल्म मे रणवीर ने बाजीराव का किरदार निभाया है और प्रियंका ने उनकी पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है। फिल्म मे दीपिका बाजीराव की प्रेमिका मस्तानी के किरदार मे दिखाई देंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -