सोमनाथ भारती की जमानत याचिका खारिज, हो सकती है गिरफ्तारी
सोमनाथ भारती की जमानत याचिका खारिज, हो सकती है गिरफ्तारी
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को बड़ा झटका लगा है। दरअसल घरेलू हिंसा के मामले में सोमनाथ की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पत्नी लिपिका मित्रा ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। मामले को लेकर राज्य महिला आयोग में उनकी पत्नी लिपिका ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसे खारिज कर दिया गया। सोमनाथ ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन जमानत याचिका खारिज हो गई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किए जाने के आदेश देने की संभावना बढ़ गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने सोमनाथ भारती पर घर खर्च के लिए रूपए न देने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले में दोनों के बीच साथ न रहने तक का विवाद बढ़ गया था। महिला आयोग द्वारा दोनों के बीच मामला सुलझाने के लिए कई बैठकें लीं लेकिन इसमें कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद लिपिका द्वारा सोमनाथ के विरूद्ध शिकायती पत्र दे दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई की और फिर सोमनाथ ने न्यायालय में याचिका दायर कर दी। उल्लेखनीय है कि लिपिका अपनी दो संतानों के साथ अलग रहती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -