हरियाणाः तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचला, 3 की मौत
हरियाणाः तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचला, 3 की मौत
Share:

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के तहत यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया है। केवल यही नहीं बल्कि इससे तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और तीन की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है यह हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब झज्जर रोड पर हुआ। खबरों के अनुसार बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं, लेकिन उसी बीच अचानक उनके ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रक आकर चढ़ गया।

ऐसा होने के चलते दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है यह महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं। खबरों के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वालीं तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वालीं हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। उसी बीच झज्जर रोड पर फ्लाइओवर के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई और मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। आप सभी जानते ही होंगे कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं और यह महिलाएं रोटेशन के तहत अपने घर जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही मौत ने उन्हें गले लगा लिया।

आज भी नहीं मिली आर्यन खान को बेल, कल होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

'समीर वानखेड़े की जाति महत्वपूर्ण या उनका ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ लड़ना ?'

बाजार बंद: सेंसेक्स में आई इतने अंको की गिरवाट, ये रहा निफ़्टी का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -