सामने आया 'बचपन का प्यार' गाने का टीजर, 11 अगस्त को रिलीज होगा गाना
सामने आया 'बचपन का प्यार' गाने का टीजर, 11 अगस्त को रिलीज होगा गाना
Share:

बचपन का प्यार गाने के बाद पूरे इंटरनेट की दुनिया में छाने वाले बच्चे सहदेव की किस्मत अब चमक चुकी है। जी हाँ, आप सभी जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखने वाले हैं। जी दरअसल जल्द ही सहदेव फेमस रैपर बादशाह के साथ डुएट गाने को लेकर आए हैं। मिली जानकारी के तहत बादशाह ने 10 साल के सहदेव के साथ एक गाना बनाया है और अब बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सहदेव के साथ अपने आने वाले वीडियो का एक टीज़र पोस्ट करते हुए बताया कि उनका पूरा गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा। आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर बादशाह ने जो टीजर जारी किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

इसमें सहदेव अपने स्टाइल में बचपन का प्यार गाते हुए नजर आ रहा है। इसी के साथ ही वीडियो में बादशाह और उसकी टीम भी दिखाई दे रही है। इस टीजर वीडियो में सिंगर आस्था गिल भी दिखाई दे रहीं हैं। टीजर में सभी गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि बादशाह सहदेव की आवाज से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने चंडीगढ़ आने और उनसे मिलने की पेशकश की थी। इसी के साथ उन्होंने उनसे यह भी पूछा था कि 'क्या वह उनके साथ गाना चाहते हैं।'

उसके बाद सहदेव ने बादशाह के इस ऑफ़र को स्वीकार कर लिया और चंडीगढ़ में बादशाह से मिले। अब दोनों जल्द ही नए गाने में नजर आने वाले हैं। वैसे सहदेव के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बचपन का प्यार गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था लेकिन उनका वीडियो इस साल यानी 2021 में वायरल हुआ। सहदेव ने यह गाना अपने टीचर के सामने क्लास में खड़े होकर गाया था और किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। सहदेव छतीसगढ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं और इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं।

'जिगोलो बन जाओ, खूब पैसे मिलेंगे..', लालच में आकर ठगी का शिकार हुए दर्जनों लोग

इस ऐप ने फेसबुक को दी मात, बना सबसे नंबर-1

पहली बार एक फिल्म में नजर आएंगी बॉलीवुड की ये 3 मशहूर अभिनेत्रियां, रिलीज हुआ मोशन पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -