रिलीज हुआ 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' का प्रोमो, नयी जोड़ी देखकर बेताब हुए फैंस
रिलीज हुआ 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' का प्रोमो, नयी जोड़ी देखकर बेताब हुए फैंस
Share:

अब तक टीवी के कई शोज बना चुकीं प्रोड्यूसर एकता कपूर का पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं एक बार फिर से फैंस के सामने पेश होने वाला है। इस शो के पहले सीजन में राम कपूर और साक्षी तंवर नजर आए थे और अब शो के नए सीजन में नई कास्ट के साथ रोमांच होने वाला है। शो के कैरेक्टर के नाम पुराने वाले शो के ही हैं- राम और प्रिया लेकिन किरदार निभाने वाले स्टार्स बदल गए हैं। इस बार शो में दिशा परमार और नकुल मेहता की जोड़ी है जो एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में शो का पहला प्रोमो एकता कपूर ने शेयर कर दिया है। आप देख सकते हैं प्रोमो में दिखाया गया कि राम (नकुल) और प्रिया (दिशा) एक पार्टी अटेंड कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erkrek (@ektarkapoor)

इस दौरान दोनों साथ में खड़े होकर बात करते हैं। इसी बीच राम प्रिया से पूछते हैं कि आप 32 की हो आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की। इस पर प्रिया कहती हैं आप 38 के हैं आपने अब तक शादी क्यों नहीं की। इस पर राम कहते हैं शादी के तीन स्टेज होते हैं पहली स्टेज जब आपके पास बहुत अच्छे ऑप्शन होते हैं और आपको लगता है कि आपको और अच्छा ऑप्शन मिल सकता है।

दूसरी स्टेज जिससे आप करना चाहते हैं और वो आपका दिल तोड़ देता है और नहीं हो पाती है और तीसरी स्टेज आपको कोई भी ऑप्शन चलता है पर कोई ऑप्शन बचता ही नहीं। यह सुनकर प्रिया कहती है आप कौनसी स्टेज पर हो तो राम कहते हैं दो और तीन के बीच की स्टेज में। इस पर प्रिया कहती हैं चलिए हमारे बीच में कुछ तो कॉमन है। वहीँ इसके बाद दोनों एक-दूसरे को इंट्रोड्यूस करते हैं। अब प्रोमो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जल्द से जल्द शो देखना चाहते हैं।

ढाई साल से इस बंद टीवी शो के स्टार्स को नहीं मिली पेमेंट, अब किया खुलासा

राहुल संग ब्रेकफास्ट के बाद अब सोनिया के साथ डिनर करेंगे विपक्षी नेता, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी

तालिबान ने कंधार जेल तोड़कर रिहा किए सभी कैदी, वायरल हो रहा वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -