जुहू बीच पर दोस्तों संग एन्जॉय करते दिखे सहदेव दिरदो, वीडियो हो रहे वायरल
जुहू बीच पर दोस्तों संग एन्जॉय करते दिखे सहदेव दिरदो, वीडियो हो रहे वायरल
Share:

सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाना गाकर फेमस हुए सहदेव दिरदो इन दिनों अपनी लक्जरी लाइफ जी रहे हैं। वह खुद को मिले फेम को इस समय जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि सहदेव दिरदो का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, और उनके उसी वीडियो के बाद उन्हें देशभर में फेम मिला। अब फेमस होने के बाद अब सहदेव दिरदो मुंबई के जुहू बीच पर चिल कर रहे हैं। इस समय सहदेव दिरदो का अपने दोस्तों संग वीडियो और कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं। वैसे इन तस्वीरों में आप सहदेव को जुहू बीच पर दोस्तों संग समय बिताते और स्टाइलिश पोज करते देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)

इन तस्वीरों में सहदेव दिरदो अपने दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में उन्हें उनके परिवार के साथ भी देखा जा सकता है। वैसे सहदेव बीच पर क्रिकेट खेल रहे हैं और समंदर के सामने पोज कर रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा कि कुछ समय पहले सहदेव दिरदो का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह बचपन का प्यार गाने को स्कूली अंदाज में गा रहे थे और उस वीडियो को सहदेव के स्कूल में बनाया गया था।

जैसे ही उनका यह वीडियो इंटरनेट पर आया वैसे ही यह लोगों को पसंद आने लगा और देखते ही देखते यह वायरल भी हो गया। कुछ ही समय में सहदेव दिरदो के चर्चे हर तरफ होने लगे हैं और वह इंटरनेट के यंग सेंसेशन में से एक बन गए। उनके साथ बॉलीवुड रैपर बादशाह ने सिंगर आस्था गिल के साथ मिलकर बचपन का प्यार गाने का रीमेक भी बनाया है, जिसमें रैप किया गया है।

दिल्ली सरकार 2022 में क्लाउड-आधारित स्वास्थ्य प्रशासन करेगी शुरू

शाहरुख खान ने खुद को कहा ‘गुंडा’, तो रणवीर सिंह ने किया यह कमेंट

गणेश चतुर्थी और मुहर्रम के लिए कर्नाटक सरकार ने जारी किए सख्त दिशानिर्देश, रहेंगे ये प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -