बच्चों को खिलाएं ये हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट, हो जाएगा मोटा
बच्चों को खिलाएं ये हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट, हो जाएगा मोटा
Share:

बच्चे को स्वस्थ और प्रोटीन युक्त नाश्ता खिलाना चाहिए क्योंकि इसको खाने से उनका शरीर स्वस्थ रहता है। जी दरअसल प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से कोशिकाओं के विकास में मदद मिलती है और इसी के साथ ही यह क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है। आप सभी को बता दें कि प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से बच्चों को दिनभर अपना काम ऊर्जापूर्ण तरीके से करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप ये प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट बच्चे के लंच में भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

हरे मूंग स्प्राउट्स से बना ढोकला- बच्चों को नाश्ते में अलग-अलग तरह की डिश पसंद आती है। तो ऐसे में आप उनके लिए अंकुरित मूंग दाल से बना ढोकला बना सकते हैं। जी दरअसल अंकुरित मूंग प्रोटीन से भरपूर होता है।

सोया उपमा- उपमा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। जी हाँ और इसमें आप सूजी और सोया मिलाकर इसे बना सकते हैं। सोया में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए काफी उपयोगा होता है। इसके अलावा इसमें आप उड़द की दाल, गाजर, फ्रेंच बीन्स और प्याज मिला सकते हैं।

पालक और टोफू रोटी- जी दरअसल इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। हालाँकि आप पालक और टोफू से बना पराठा आप बच्चे को खिला सकते हैं। घी भी लगा सकते हैं। इनमे प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

ज्वार और सब्जी का दलिया- ज्वार प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ है। जी हाँ और इसमें डाली गई सब्जियां इसे आवश्यक पोषक तत्वों से और भी समृद्ध बनाती हैं। ज्वार और सब्जियों से बना दलिया बनाने के लिए आप ज्वार के पाउडर को थोड़े से नमक के साथ प्रेशर कुकर में अच्छे से पका लें। फिर एक पैन में सब्जियों को फ्राई करें और उसमें पका हुआ ज्वार का पेस्ट डालें। फिर इसे अच्छे से एक साथ मिलाएं और कुछ देर तक उबाल लें। उसके बाद धीमें आंच पर इसे पकाएं और ऊपर से इसमें कटा हुआ धनिया, प्याज और टमाटर काटकर डालें।

ब्रेड ऑमलेट- बच्चों को ब्रेड ऑमलेट खूब पसंद आता है। आप सुबह इसे बच्चे को खिला सकते हैं।

सावन के महीने में व्रत के दौरान खाए यह 3 चीजें, अच्छी रहेगी इम्युनिटी

7 दिनों में कम हो जाएगा 3-4 किलो वजन, फॉलो करना है ये डाइट प्लान

क्या आप भी है अपने मोटापे से परेशान और नहीं सूझ रहा है कोई उपाए तो अपनाएं ये तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -