VIDEO: पानी में फंस गया था नन्हा ‘गजराज’, निकालने पहुंचे लोग तो हुआ कुछ ऐसा
VIDEO: पानी में फंस गया था नन्हा ‘गजराज’, निकालने पहुंचे लोग तो हुआ कुछ ऐसा
Share:

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो बड़े क्यूट होते हैं तो कुछ बहुत दुखदायक। अब हाल ही में एक नन्हे ‘गजराज’ का वीडियो वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इसमें हाथी पानी में फंस गया था और उससे बाहर निकलने के लिए वह काफी हाथ-पैर मार रहा था। अंत तक उसे कामयाबी नहीं मिली। वहीँ उसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकालने में एड़ी-चोटी एक कर दी। काफी समय तक की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका और बाहर निकलते ही हाथी का बच्चा तेजी से जंगल की ओर भाग गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

अब सोशल मीडिया पर अब उसक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अब तक का सबसे क्यूट वीडियो कहा जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि हाथी कितना विशालकाय होता है, और ऐसे में उसका बच्चा भी काफी भारी भरकम ही होता है। अब जब एक नन्हा ‘गजराज’ पानी से भरे गड्ढे में फंस जाए तो उसका बाहर निकलना मुश्किल है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में नन्हें गजराज ने बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

वहीँ इसी बीच गड्ढे से उसे बाहर निकालने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए और काफी मेहनत के बाद वह बाहर निकलने में कामयाब हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है जैसे ही हाथी का बच्चा गड्ढे से बाहर निकला तेजी से भाग निकला। इस वीडियो को देखकर आपको हाथी के बच्चे पर दया भी आ रही होगी और आनंद भी आ रहा होगा। इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाने लगा है। इसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और जो इसे देख रहा है अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

राज कुंद्रा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, मॉडल सागरिका बोली- बिग बॉस कंटेस्टेंट थे टारगेट।।। अर्शी खान भी।।।

अखिलेश यादव ने किया राम मंदिर की जगह 'बाबरी मस्जिद' बनवाने का वादा ? यूपी में FIR दर्ज

रुबीना और अभिनव जल्द ही फिर नए गाने में साथ आएँगे नज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -