'गांधी परिवार को बचाने के लिए हो रहा सत्याग्रह..', कांग्रेस पर पूर्व सीएम का तंज
'गांधी परिवार को बचाने के लिए हो रहा सत्याग्रह..', कांग्रेस पर पूर्व सीएम का तंज
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में किए जा रहे कांग्रेस के कथित सत्याग्रह पर सूबे के पूर्व CM और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने तंज कसा है. मरांडी ने कहा है कि, कांग्रेसियों का सत्याग्रह 'गांधी परिवार को बचाने के लिए' है. दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में रांची में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया है. अब कांग्रेस के इसी सत्याग्रह पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने तंज कसा है। 

 

बाबूलाल मरांडी ने अभी तक हुए सत्याग्रह और उनके उद्देश्यों को बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'सत्याग्रह:-  1. गांधी जी- देश बचाने के लिए, 2. नेल्सन मंडेला- भाईचारा बचाने के लिए, 3. मार्टिन लूथर किंग Jr- मानव अधिकार बचाने के लिए, 4. आंग सान सू की- लोकतंत्र बचाने के लिए, 5. चिपको आंदोलन- पेड़ बचाने के लिए, 6. आज के कांग्रेसियों का- “गांधी परिवार बचाने के लिए कमाल है!'

बता दें कि,, कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में सत्याग्रह जैसा कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है। देश के कई हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर कार जलाने और ट्रेनें रोककर आम लोगों को परेशान करने जैसी घटनाएं की गई हैं।  ये सब कुछ केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि, ED नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले जब जांच एजेंसी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही थी, उस समय भी कांग्रेस ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया था। 

'महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में कब्ज़ा, लेकिन बंगाल को...', BJP पर जमकर बरसी CM ममता बनर्जी

'आपमें दम है तो एक मंत्री को हटाकर दिखाएं', BJP नेता ने बघेल सरकार पर बोला जमकर हमला

'गरीब औरत को क्यों परेशान करते हो...', सोनिया गांधी से पूछताछ पर गुलाम नबी का छलका दर्द

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -