इंटरनेट पर चला बबीता जी का जादू, वीडियो देख नजरे नहीं हटा पा रहे है फैंस
इंटरनेट पर चला बबीता जी का जादू, वीडियो देख नजरे नहीं हटा पा रहे है फैंस
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी मतलब मुनमुन दत्ता को जितना स्टाइल से रहना पसंद है उतना ही उन्हें डांस से भी लगाव है। यही कारण है कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया (Munmun Dutta Instagram) पर अक्सर डांस वीडियो साझा करती रहती हैं। मगर इस बार वो पंजाबी कुड़ी बनकर आई हैं और जमकर भांगड़ा किया है।

मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो पटियाला सूट पहनकर पंजाबन कुड़ी बनी दिखाई दे रही हैं। बात यहां तक होती तो ठीक था मगर उन्होंने तो पटियाला सूट में खूब भांगड़ा कर हर किसी को अपना दीवाना फिर से बना दिया है। जुग जुग जीयो के गाने नाच पंजाबन गाने पर डांस करतीं बबीता जी बहुत सुन्दर तो लग ही रही हैं साथ ही इस वीडियो में उनके साथ दिखाई दे रही हैं उनकी मम्मी भी। जो डांस में उनका साथ दे रही हैं। 

वहीं मुनमुन की इस वीडियो पर जबरदस्त कमेंट्स भी आ रहे हैं। लोग उनके और उनकी मम्मी के डांस की प्रशंसा करते नहीं थक रहे। वे ये कोई पहली बार नहीं जब मुनमुन ने डांस किया हो बल्कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी ढेरों डांस वीडियो उपस्थित हैं जिन्हें उनके प्रशंसक बड़े ही चाव से देखते हैं। मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से बीते 14 वर्ष से जुड़ी हैं तथा बबीता जी के किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। हालांकि हाल ही में खबर आई थी कि वो शीघ्र ही शो को अलविदा कहने जा रही हैं। शैलेश लोढ़ा के बाद मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ देंगीं। मगर फिलहाल ऐसा नहीं लगता मुनमुन शो में निरंतर दिखाई दे रही हैं तथा ये बहुत मशहूर शो है लिहाजा मुनमुन इस शो को छोड़ना नहीं चाहेंगीं।   

'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर सौरभ राज जैन ने खोले बड़े राज, जानकर लगेगा झटका

इस कारण अस्पताल में भर्ती हुए नकुल मेहता, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

'अनुपमा' का नया एपिसोड देख भड़के दर्शक, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -