तारक मेहता शो को अलविदा बोलने जा रही बबिता जी....अब क्या करेगा जेठालाल
तारक मेहता शो को अलविदा बोलने जा रही बबिता जी....अब क्या करेगा जेठालाल
Share:

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से लोगों का मनोरंजन करके उनका दिल जीतता हुआ आया है। इस शो को बच्चे ही नहीं बूढ़े और नौजवान हर कोई बहुत पसंद करता है। शो के हर एक कलाकार के साथ दर्शकों को भी बहुत ही ज्यादा लगाव है। जब किसी कलाकार के शो छोड़ने की खबर आती है तो फैंस मायूस से होते हुए दिखाई देते है। बीते दिनों ही तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने 14 वर्ष के उपरांत  शो को अलविदा बोल दिया है।

वह अब वाह भाई वाह नाम के एक नए टीवी शो को होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले है। शैलेष लोढ़ा के शो छोड़कर जाने से फैंस पहले से ही बहुत निराश थे। इसी बीच एक और स्टार के शो छोड़ने की खबर आई है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि लोकप्रिय शो में बबीता जी की भूमिका अदा करने वाली मुनमुन दत्ता भी कथित तौर पर इसे अलविदा  बोलने वाली है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन को बिग बॉस OTT के निर्माताओं ने दूसरे सीजन में एक कंटेस्टेंट के रूप में रियलिटी शो में भाग  लेने के लिए संपर्क कर चुके है। हालांकि इन अफवाहों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुनमुन शो का हिस्सा बनने के लिए सहमत है भी या नहीं? जाहिर है कि अगर मुनमुन दत्ता शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़कर जाती हैं तो फैंस काफी निराश हो सकते है। दर्शक मुनमुन दत्ता को बिग बॉस 15 में देख चुके हैं पर वे तब एक चैलेंजर के तौर पर शो का हिस्सा बनी थी। उन्हें सुरभि चंदना, विशाल पुरी और आकांक्षा पुरी के साथ ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के बीच देखा गया था।

मालदीव में छुट्टियां मानती हुई दिखाई दी जैमिन भसीन

कभी चोली के पीछे तो कभी राखी के साथ डांस स्टेप करती नज़र आई उर्फी

गोल्डन लहंगे में निया ने लगा दी सोशल मीडिया पर आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -