शाहरुख खान संग काम कर चुकी है 'बबिता जी', इन विवादों से रह चूका है नाता
शाहरुख खान संग काम कर चुकी है 'बबिता जी', इन विवादों से रह चूका है नाता
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबिता जी की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता का आज जन्मदिन हैं। बबीता जी शो में भी अपने ग्लैमरस लुक के कारण ख़बरों में बनी रहती हैं। वहीं, असल जिंदगी में भी मुनमुन दत्ता अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर बहुत पसंद किया जाता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता का आज जन्मदिन है। 28 सितंबर 1987 में मुनमुन का जन्म हुआ था। मुनमुन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस अदाओं से धमाल मचती रहती हैं। अभिनेत्री मुनमुन दत्ता हमेशा ही अपनी खूबसूरत एवं ग्लैमरस फोटोज साझा करती रहती हैं। वैसे ही असल जिंदगी में बबीता जी बहुत ग्लैमरस एवं लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं।

वही कुछ महीनों पहले मुनमुन तब ख़बरों में आईं थीं जब उन्होंने एक वीडियो में जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था, तत्पश्चात, मुनमुन दत्ता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। वही 34 वर्षीय मुनमुन को लेकर के और खबर उड़ी थी जिसमे बताया जा रहा था कि वो अपने सह-कलाकार राज अनादकत को डेट कर रही हैं। जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। बबिता जी का रोल अन्य भूमिकाओं की तुलना में अधिक स्टाइलिश है। उन्हें ट्रैवलिंग का और फैशन का बहुत शौक है। मुनमुन दत्ता शो से पहले शाहरुख खान संग एक ऐड में काम कर चुकी हैं? इस ऐड में शाहरुख खान ने एक मरीज का किरदार निभाया था तथा मुनमुन उस ऐड में एक नर्स के किरदार में दिखाई दी हैं।

2 शादियां टूटने के बाद अब इस एक्टर से जुड़ा श्वेता तिवारी, क्या करने जा रही है तीसरी शादी?

अब बिग बॉस 16 में एंट्री को लेकर इस एक्ट्रेस का नाम आया सामने, प्रोमो देखकर झूम जाएंगे आप

बिग बॉस 16 के लिए चारु असोपा और राजीव ने चला तलाक का दांव! अब खुद एक्ट्रेस ने बताया सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -