'बबीता जी' ने सबके सामने किया अपने प्यार का इजहार, जानिए कौन है वो?
'बबीता जी' ने सबके सामने किया अपने प्यार का इजहार, जानिए कौन है वो?
Share:

टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का उल्टा चश्मा बीते 14 वर्षों से निरंतर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की सभी भूमिकाओं को लोग बहुत पसंद करते हैं। विशेष रूप से 'जेठालाल' मतलब  दिलीप जोशी तथा 'बबीता जी' मतलब मुनमुन दत्ता की जबरदस्त जुगलबंदी ऑडियंस को बहुत भाती है। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें मुनमुन ने कहा कि वो किसे सबसे अधिक प्यार करती हैं। 

हालांकि, न तो उन्होंने 'जेठालाल' का नाम लिया और न ही 'टप्पू' का। मुनमुन दत्ता ने जो वीडियो साझा किया है उसमें उनसे पूछा गया कि, 'क्या आप प्यार में हैं?' इस प्रश्न पर मुनमुन ने कहा, 'मैं स्वयं से ही प्यार करती हूं'। अब मुनमुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग खूब वीडियो पर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि कुछ वक़्त पहले मुनमुन दत्ता तथा राज अनादकत के अफेयर की खबरें भी बहुत चर्चाओं में रहीं। राज 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के अफेयर की खबरों पर लोगों ने मुनमुन को बहुत ट्रोल किया गया तथा ये बात अभिनेत्री को रास नहीं आई। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से ट्रोलर्स की खूब लताड़ लगाई थी तथा राज के साथ अपने अफेयर की खबरों को गलत बताया था।  

फैन ने कर डाली ऐसी हरकत कि भड़क गई रुबीना दिलैक, बोली- 'अपनी जिंदगी में कितनी बार पिट चुका है'

मोनालिसा ने फिर किया फैंस को घायल, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

हिन्दू और हिंदुत्व को लेकर भाजपा पर फिर बरसे राहुल गांधी, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -