‘बेशरम रंग’ पर जमकर नाची बबिता जी, देखकर दीवाने हुए फैंस
‘बेशरम रंग’ पर जमकर नाची बबिता जी, देखकर दीवाने हुए फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म पठान के बेशरम गाने को लेकर विवाद भले ही हो रहा हो मगर यूट्यूब पर गाने को खूब देखा भी जा रहा है। सोशल मीडिया पर गाना ट्रेंडिंग में छाया हुआ है तथा आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज इस पर रील्स बना रहे हैं। दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स कर अभिनेत्रियां उन्हें सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। हिना खान, कनिका कपूर समेत अन्य अभिनेत्रियां गाने पर झूमती नजर आई। 

वही अब इस पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने भी अपना एक वीडियो साझा किया है। मुनमुन दत्ता ने मेटैलिक कलर की ड्रेस पहनी है। वह घर के अंदर हैं तथा गाने पर डांस कर रही हैं। मुनमुन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, यह गाना पूरी तरह से वाइब देता है। प्रशंसक उनके डांस की प्रशंसा कर रहे हैं तथा इस जेठालाल से जोड़कर देख रहे हैं।

वही इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, जेठालाल लकी हैं। एक ने कहा, ये जेठालाल के लिए स्पेशल है। एक शख्स लिखते हैं, दीपिका से अच्छा आपका है। एक ने कहा, बबीता जी आप जेठालाल से इतने दिनों से नहीं मिली हो। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान डांस करते नजर आए हैं। दीपिका मोनोकिनी और बिकनी पहने सेंशुएस डांस कर रही हैं। हिंदू संठगनों ने दीपिका के भगवा रंग के बिकिनी पहनने पर विरोध किया। उनका कहना है कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

उर्फी के पीछे-पीछे वॉशरूम तक पहुंच गए पैपराजी, सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO

VIDEO! बिना कपड़े पहने कैमरे के सामने आ गई उर्फी जावेद, फिर बोली- 'ध्यान से देखो...'

रश्मि देसाई ने लगाई इंटरनेट पर आग, देखकर छूटे पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -