सोशल मीडिया पर सक्रिय हो रहे बब्बर खालसा समर्थक आतंकी
सोशल मीडिया पर सक्रिय हो रहे बब्बर खालसा समर्थक आतंकी
Share:

लुधियाना। पंजाब में बब्बर खालसा के आतंकी समूह को मजबूत करने का कार्य सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा था। इसके लिए सोशल मीडिया वेबसाईट फेसबुक और मैसेजिंग सर्विस व्हाट्स एप पर समूह का निर्माण किया जाता था। संचालक पहले फेसबुक पर लोगों को जोड़ते उसके बाद जो लोग जुड़ जाते उनका व्हाट्सएप पर समूह बना दिया जाता था। व्हाट्सएप पर इस समूह का नाम "प्यार ही प्यार" या "तूफानी" नाम दिया गया था। इन ग्रुप्स का संचालन इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से जुड़े लोग संचालित करते थे।

पंजाब में लुधियाना के ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह की ओर से व्हाट्सएप समूह चलाया जाता था। समूह के बन जाने के बाद रूपयों का प्रबंध किया गया और जानकारी सामने आई कि आरोपी कुलदीप सहित कुछ और अन्य लोगों के खातों में रकम जमा की गई थी। इनमें से करीब 30 लाख रूपए सुरेंद्र सिंह द्वारा जमा करवाए गए थे।

ये लोग पंजाब राज्य में धार्मिक कट्टरता फैलाकर माहौल खराब करना चाहते थे। जानकारी सामने आई है कि ग्रुप में शामिल लोग सोशल मीडिया पर दूसरे धर्मों के लोगों को भेजे कमेंट्स को चेक करते थे और उन्हें भी अगले काम के लिए तैयार किया जाता था।

फिर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ही ट्रेनिंग दी जाती थी कि किस तरह से कट्टर पंथियों के खिलाफ बोलने वालों को जवाब देना है। इसके लिए अलग- अलग टीमें गठित की गईं थी। जो समय- समय पर धार्मिक विचार वायरल करने के साथ - साथ धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले विचार, सिख संगठनों से जुड़ी सामग्री, पुराने कट्टपंथियों के विचारों की पोस्ट करते थे।

इस मामले में सीपी आरएन ढोके ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उपरोक्त आरोपी खालिस्तान जत्थेबंदी बब्बर खालसा की खालसा कमांडो फोर्स के सदस्य हैं पुलिस के अनुसार ये आरोपी जरनैल सिंह भिंडरावाला की तरफ से खालिस्तान बनाने संबंधी लहर को दोबारा शुरू करने और पंथ के दुश्मनों को खत्म करना चाहते थे।

पुलिस को इन लोगों द्वारा चंडीगढ़ रोड़ सेक्टर 32 के समीप पानी वाली टंकी पार्क में बैठक वारदात करने की योजना बनाने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने वहाॅं पहुॅंचकर इन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

BSF जवान ने शहादत से पहले आतंकी को किया घायल

लुधियाना: बब्बर खालसा के 7 आतंकवादी गिरफ्तार

अलकायदा का आतंकी अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमले का दोषी करार

पाक ने कहा हाफिज सईद हमारे देश पर बोझ, हम भी पाना चाहते है छुटकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -