इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे बाबा रामदेव, मचाया भारी हंगामा, जानिए क्या है बात
इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे बाबा रामदेव, मचाया भारी हंगामा, जानिए क्या है बात
Share:

टीवी के चर्चित सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में फेस्टिव माहौल देखने को मिलने वाला है। शो के रामनवमी विशेष एपिसोड में बाबा रामदेव आने वाले हैं। अपनी उपस्थिति से बाबा रामदेव शो को बहुत मनोरंजनक बनाने वाले हैं। बाबा रामदेव के गेस्ट बनकर पहुंचने से सभी बहुत उत्साहित दिखाई दिए। होस्ट जय भानुशाली भी शो में मस्ती करते नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रामदेव प्रतियोगी को अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाई देंगे। इसी के साथ वो योग टिप्स भी देंगे। साथ-साथ जय भानुशाली से योग आसन भी करवाएंगे। बाबा रामदेव तथा जय की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो जय को योगा सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं योग गुरु ने दोनों हाथों से गैस सिलेंडर उठाकर सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि इससे पूर्व भी शो के ओल्ड सीजन्स में बाबा रामदेव दिखाई दे चुके हैं।

शो इंडियन आइडल की बात करें तो इसे बहुत पसंद किया जाता है। शो बहुत लोकप्रिय हैं। शो में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया तथा विशाल डडलानी जज हैं। बीते एपिसोड में नीतू कपूर शो गेस्ट के रूप में आई थीं। शो में ऋषि कपूर को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया था। नीतू कपूर ने ऋषि तथा अपनी प्रेम कहानी से संबंधित कई अनजानी बातें बताईं। नीतू ने नेहा को शगुन का लिफाफा भी दिया। वहीं शो में अभिनेत्री रेखा ने भी एंट्री ली थी। रेखा की एंट्री ने शो को बहुत मनोरंजक बना दिया। रेखा ने नेहा को शगुन के रूप में साड़ी गिफ्ट की। साथ-साथ हाथ से लिखा हुआ एक पत्र भी दिया। शो में रेखा ने डांस परफॉर्मेंस भी दी थी।

राहुल वैद्य के लिए बहुत खास है इस वर्ष गुड़ी पड़वा का त्यौहार, दिशा परमार है वजह

पति को गौहर ने बताया अल्लाह का बेस्ट गिफ्ट, ज़ैद बोले- 'आई लव यू मेरी जानू'

तारक मेहता का... में दयाबेन की एंट्री को लेकर असित मोदी ने दिया बड़ा बयान, इस दिन होगी एक्ट्रेस की एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -