बाबा रामदेव बोले- पाकिस्तान से युद्ध हो, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते
बाबा रामदेव बोले- पाकिस्तान से युद्ध हो, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते
Share:

हरिद्वार: पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले पर योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अब पाकिस्तान के साथ जंग के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। क्योंकि लातों के भूत बात से नहीं मानते। उन्होंने ये भी कहा है कि पाकिस्तान के साथ बात करते हुए 70 साल गुजर गए और अब तक कई भारतीय जवान शहीद हो गए। अब और कितनी शहादत झेलेंगे हम? बातचीत का अब कोई मतलब नहीं है।  

यहां मिलेगी हर माह 55 हजार रु सैलरी, National Institute of Technology Trichy में करें अप्लाई

योगगुरु बाबा रामदेव का स्पष्ट कहना है कि बिना क्रांति देश और दुनिया में आज तक कभी शांति स्थापित नहीं हुई। युद्ध के बाद ही बुद्ध पैदा हुए। सम्राट अशोक, जिन्हें आज हम अपना आदर्श मानते हैं। सम्राट अशोका के प्रतीक सत्यमेव जयते और बुद्ध स्तूप को हम अपना राष्ट्रीय प्रतीक मानते हैं। सम्राट अशोक भी युद्ध की ही देन हैं इसलिए युद्ध के बिना कोई शुद्ध नहीं होता है। 

सैलरी 44 हजार रु, Bhubaneswar में निकली नौकरियां

बाबा रामदेव ने कहा है कि हालांकि युद्ध, क्रुद्ध होकर नहीं बल्कि बुद्ध और शुद्ध होकर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की जनता से हमे कोई दुश्मनी नहीं है, किन्तु वहां के सत्तासीन लोग इतने नादान हैं कि उनको हम बिना वार के समझा नहीं सकते हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा है कि युद्ध कितना होगा, कैसे होगा, कब होगा यह पीएम मोदी को निर्धारित करना है। क्योंकि पीएम मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े ओहदे और संवैधानिक पद पर आसीन हैं, किन्तु अब फैसले में देरी नही होनी चाहिए। 

खबरें और भी:-

कश्मीरी छात्रों पर हो रहे हमले को लेकर नेशनल कांफ्रेंस का विरोध प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए आरोप

खाद्य तेलों में गिरावट के साथ गुड़ और गेहूं के दाम भी घटे

समाप्त सप्ताह में विदेशी पूंजी भंडार 1.50 अरब डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर हुआ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -