शांत लहरों के बीच रामदेव ने फिर छेड़ा असहिष्णुता का मुद्दा
शांत लहरों के बीच रामदेव ने फिर छेड़ा असहिष्णुता का मुद्दा
Share:

नई दिल्ली: असहिष्णुता एक बार फिर चर्चा में है पर कारण थोड़ा अलग है। केंद्रीय मंत्री वी के सिंह का कहना है कि असहिष्णुता पर बहस प्रायोजित है और इसके लिए पैसे दिए जाते है। इस बयान के बाद खड़े हुए विवाद को देश के खिलाफ साजिश बताते हुए योगगुरु रामदेव बाबा ने कहा है कि न तो किसी गाय का खून बहना चाहिए और न ही गाय के कारण किसी भी प्राणी का।

उनका कहना है कि असहिष्णुता के मुद्दे को तूल देने वाले वही लोग है जो एक राष्ट्रवादी सरकार को बर्दाश्त नही कर पा रहे है। रामदेव ने कहा कि देश में अक राष्ट्रवादी पीएम है, उसी को बदनाम करने के लिए साजिशें रची जा रही है और असहिष्णुता जैसे नामुमकिन मुद्दे को गढ़ा जा रहा है। 

रामदेव ने यह भी कहा कि देश में पहले भी कई घटनाये हुई है पर तब किसी ने इसे असहिष्णुता का मुद्दा नही बताया। उनका दावा है कि ये देश की छवि खराब करने की साजिश है। बाबा पतंजलि की ओर से आटा नूडल्स लांच करने के कार्यक्रम में आए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -