अब बाबा रामदेव ने किया गौ मांस भक्षण का विरोध
अब बाबा रामदेव ने किया गौ मांस भक्षण का विरोध
Share:

जयपुर : इन दिनों बीफ के सेवन और मीट के विक्रय को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। जहां जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने राज्य में गौ मांस विक्रय को प्रतिबंधित कर दिया है वहीं मुंबई में पर्यूषण पर्व का हवाला देकर मीट विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। अब इस मामले में योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। यही नहीं गौ हत्या पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। रामदेव ने इस तरह का विवादित बयान तब दिया है जब वे राजस्थान के जोधपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। यहां वे ग्रामीणों को यो की शिक्षा देने पहुंचे थे।

उन्होंने उन लोगों को निशाना बनाया जो धार्मिक ग्रंथोंए कुरान और बाईबिल का उल्लेख करते हुए मांस भक्षण को सही ठहरा रहे थे। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि गौ मांस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। गाय एक बहुत बड़ा पशु धन है। इससे हमें कई तरह के पौषक तत्व मिलते हैं। यही नहीं उसमें सभी देवी . देवताओं का वास होता है। गाय की हत्या नहीं की जानी चाहिए। गौ . वंश को बचाना बहुत जरूरी है। गावां में यह एक बड़ा पशुधन है। गाय के दूध से बना घी कई तरह के रोगों में लाभदायक होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -