2 मिनट छोड़िए, आटा नूडल परोसिए
2 मिनट छोड़िए, आटा नूडल परोसिए
Share:

​नई दिल्ली : ऐसे समय में जब मैगी नूडल्स को देशभर में प्रतिबंधित कर दिया गया है। तब योग गुरू बाबा रामदेव मैगी के मुरीदों के लिए एक नया प्रोडक्ट लेकर आए हैं। जी हां बाबा रामदेव ने बाजार में नूडल्स लाने की घोषणा पहले ही कर दी थी लेकिन अब वे इसे लेकर बाजार में उतरे हैं। यह नूडल्स पतंजलि योग पीठ में तैयार हुआ है। यह नूडल आटे से निर्मित है। जब इसकी लाॅंचिंग की गई तो योग गुरू बाबा रामदेव ने हरिद्वार के लोगों को खुद ही हाथों से इसे परोसा। बाबा रामदेव का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को स्वदेशी के लिए प्रेरित करना है। यही नहीं लोगों को स्वदेशी चीजें अपनाने की बातें भी कही। बाबा रामदेव ने कहा कि लोग स्वदेशी के प्रति जागृत हों यह प्रयास है।

बच्चों को फिर से वही पसंद और स्वाद लौटाने का प्रयास है। इसमें कोई नुकसान नहीं है। उल्लेखनीय है कि देशभर में नेस्ले इंडिया के इस प्रोडक्ट को कुछ खराबी आने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद नेस्ले इंडिया की ग्राहकी बहुत प्रभावित हुई। अभी भी इसे भारत में प्रतिबंधित ही किया गया है। मगर मुंबई हाईकोर्ट ने इस मसले पर नेस्ले इंडिया को राहत देते हुए इसके विदेशों में विक्रय को जारी रखे जा सकने की छूट दी। यही नहीं अब नेस्ले इंडिया को जुर्माने के बाद अपना व्यापार जारी रखने संबंधी कार्रवाई पर सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -