योग गुरू ने साधा सोनिया पर निशाना, बताया जैविक खेती का महत्व
योग गुरू ने साधा सोनिया पर निशाना, बताया जैविक खेती का महत्व
Share:

हिसार : योग गुरू बाबा राम देव ने जैविक खेती का महत्व बताने के ही साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो बहू भी विदेशी लेकर आए थे। आज उनका हाल देख लिया गया होगा। जब जानकारी नहीं हो तो खेती और राजनीति में घाटा होता है। इस मामले में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एके यादव ने जानकारी देते हुए कहा था कि  देश में जैविक खेती के उत्पाद की सर्टिफिकेशन के लिए किसी तरह का विश्वविद्यालयी संस्थान नहीं है।

जिस पर योग गुरू बाबा रामदेव ने अपने उद्बोधन में सोनिया गांधी को कोड करते हुए विचार व्यक्त किए। दरअसल बाबा राम देव हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में परंपरागत और जैविक खेती पर की गई गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेती के ही साथ राजनीति में अनुभव की जरूरत होती है। विदेशी बहू लाने वालों का हाल राजनीति में बुरा हुआ तो अब खेती में भी कैमिकल के प्रयोग से नुकसान हो रहा है।

रासायनिक उर्वकर जीव - जंतुओं के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो रहे हैं। हालात ये है कि खेती में नुकसान हो रहा है। जिस तरह से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग किया जा रहा है। उससे प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से परंपरागत खेती के समान लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान यह भी कहा गया है कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित हो रही है।

जिससे जैविक खेती का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के साथ ही यदि गो पालन को बढ़ावा दिया जाता है तो यह बेहद अच्छा होगा। उनका कहना था कि एक गाय से 5 से 10 एकड़ भूमि की उर्वरता की पूर्ती होती है। गाय पालने से किरोटीन से युक्त दूध का उत्पादन होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -