महाशिवरात्रि पर दो किमी पैदल चलने के बाद होंगे बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
महाशिवरात्रि पर दो किमी पैदल चलने के बाद होंगे बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
Share:

उज्जैन : कल महाशिवरात्रि पर्व देश भर में बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा वही महाकालेश्वर के दर्शन करने आने वाले सामान्य दर्शनार्थियों को दो किमी पैदल चलना होगा। उन्हें त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से आने वाले बेगमबाग के पीछे वाले रास्ते से बेरिकेड्स में कतार से मंदिर पहुंचाया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं को दर्शन में एक घंटा लगेगा। 

गुड़ फैक्ट्री में गन्ना पेराई करते समय मशीन में फंसा मजदूर का हाथ, मौत

ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सामान्य दर्शनार्थियों की कतार की शुरुआत करीब डेढ़ किमी दूर से की है। यह दूरी होल्डअप सहित है। वे त्रिवेणी संग्रहालय वाले मार्ग से कतार में लग कर माधवसेवा न्यास, सरस्वती शिशु मंदिर, महाकाल बेरिकेड्स से होकर मंदिर में प्रवेश करेंगे। वही श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग की व्यवस्था यहां से आधा किमी दूर होगी। तीन जगह पार्किंग तैयार की गई है। इसके पहले इसी मार्ग पर 250 सशुल्क दर्शन और शीघ्र दर्शन पास वालों की कतार भी लगेंगी।

यूपी में हुए सड़क हादसों में महिला कांवड़ यात्री समेत दो की मौत

इन मार्गों पर भूलकर भी ना जाये 

जानकारी के मुताबिक डीएसपी ट्रैफिक ने बताया महाकाल घाटी से महाकाल थाना मार्ग, गरीब नवाज कॉलोनी से माधव सेवा न्यास, हरसिद्धि से महाकाल मंदिर और बेगमबाग से मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। बता दें वही इससे पहले त्रिवेणी संग्रहालय में शनिवार से तीन दिनी महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई। जिसमें उज्जैन और मुंबई के कलाकारों ने अपनी-अपनी कलाओं के जरिए शिव स्तुति की। वही रविवार को प्रदोष होने से दोपहर में महाकाल के रुद्राभिषेक के पहले कोटेश्वर महादेव का पूजन होगा।

गैस ग्रिड परियोजना के लिए मंत्रालय ने प्रदान की 9000 करोड़ रुपये की स्वीकृति

शहीद विनोद कुमार को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कुंबले के हाथों आईसीसी की कमान, फिर अध्यक्ष नियुक्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -