कांग्रेस नेता ने ही कहा कांग्रेस को गुंडो-गुलामों की पार्टी
कांग्रेस नेता ने ही कहा कांग्रेस को गुंडो-गुलामों की पार्टी
Share:

लखनऊ : कांग्रेस अपने ही वरिष्ठ नेता की टिप्पणी से आहत है। दरअसल ये नेता पार्टी में अपनी उपेक्षा से परेशान थे। उनका कहना है कि पार्टी में गुंडो, गुलामों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल यह कहना रहा उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का। पार्टी नेतृत्व द्वारा पूर्व राज्यपाल की इस टिप्पणी पर दुख जताया गया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी द्वारा संयुक्त बयान जारी कर कहा गया कि पूर्व राज्यपाल कुरैशी ने कांग्रेस को लेकर कहा कि यह बात बेहद अविश्वसनीय है। वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस तरह के बयानों की उम्मीद कही ही नहीं जा सकती। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कुरैशी कब, कैसे और किन परिस्थितियों में आखिर किस मानसिकता से बयान दे रहे हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बयान को गंभीरता से लिया गया है। वरिष्ठ नेता कुरैशी द्वारा अपने बयान में कांग्रेस नेतृत्व की निंदा की गई थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अध्यक्ष बनने योग्य नहीं हैं।

प्रदेश में कांग्रेस की हालत पहले ही खराब है। विधानसभा चुनाव में पार्टी आखिर अपने दम पर चुनाव कैसे लड़ेगी। पार्टी के लिए एक और राज्य में प्रदर्शन गिरने से यह आत्महत्या जैसा होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -