फिर जेल जाएंगे आज़म खान ! गवाह को धमकाने का केस दर्ज
फिर जेल जाएंगे आज़म खान ! गवाह को धमकाने का केस दर्ज
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर मुस्लिम नेता और मौजूदा विधायक आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नज़र आ रही हैं। आजम पर गवाह को धमकाने का इल्जाम लगा है। इसी आरोप में आजम खान सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 2019 में दाखिल एक मामले के गवाह ने अब फिर से केस दर्ज कराया है। बता दें कि जमानत पर चल रहे शख्स का किसी गवाह को धमकी देना गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसे में ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आजम खान फिर से जेल जाएंगे? 

कई महीनों तक जेल में रहे आजम खान को सर्वोच्च न्यायालय से कपिल सिब्बल ने बड़ी मुश्किल से जमानत दिलवाई थी। आजम खान पर 2019 में एक केस दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में गवाह को धमकाने का इल्जाम है। 2019 में दर्ज केस में पीड़ित नन्हे गवाह है। आरोप है कि आजम खान की तरफ से उसे धमकाया जा रहा है। शहर कोतवाली में आजम खान सहित 6 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आजम पर धारा 147, 195-A, 506 और 120B के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले सपा नेता आजम खान धोखाधड़ी के मामले में लगभग 27 माह तक सीतापुर जेल में कैद रहे थे। 19 मई को सपा नेता आजम खान जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से आजम लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। वे कभी इशारों में तो कभी सीधे तौर पर भाजपा पर निशाना साधते रहे हैं। 

देश से बाहर होंगे रोहिंग्या, नहीं मिलेगा कोई फ्लैट.., अमित शाह के मंत्रालय ने कर दिया क्लियर

किसानों के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब लोन में मिलेगा ये फायदा

गुलाम नबी आज़ाद ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर, आखिर क्या है नाराज़गी की वजह ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -