आजम ने चला नया पैंतरा, दिवाली की शुभकामना के बीच प्रतिद्वंदियों पर साधा निशाना
आजम ने चला नया पैंतरा, दिवाली की शुभकामना के बीच प्रतिद्वंदियों पर साधा निशाना
Share:

अलीगढ़: उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान अपनी बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं मगर इस बार वे पोस्टर को लेकर चर्चाओं में हैं। दिवाली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री आजम खान ने लोगों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों पर उन्होंने निशाना साधा है। दरअसल उन्होंने एक पंथ दो काज की रीत अपनाते हुए अपने राजनीतिक हित को साध लिया है। अलीगढ़ में आजम के बैनर बड़े पैमाने पर लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बैनर की शुरूआत प्रिय अपनों के शीर्षक के साथ हुई है। जिसमें आजम खान द्वारा दिवाली की शुभकामना का संदेश दिया गया है मगर उन्होंने इसमें यह भी संदेश दिया है कि कुछ ताकतें दीयों से रोशनी हासिल करने के स्थान पर जलाने के प्रयास में जुटी हैं। 

पोस्टर में संदेश दिया गया है कि आपके परिवार को किसी राजनैतिक छल, फरेब के शुभकामनाऐं दी गई हैं। जिसमें यह भी कहा गया है कि आपको खुश देखकर सभी खुश हैं। मगर आप खुश नहीं रहेंगे तो फिर विशेष तरह की ताकतें दीयों से आग लगाने में जुट जाऐंगी। उन्होंने कहा कि सभी एक दूसरे का सम्मान करें सभी आपस में प्रेम करें और सहनशीलता लाऐं।

उत्तरप्रदेश कैबिनेट में मंत्री आजम खान ने बैनर में अपनी तस्वीर लगवाई है मगर सपा का उल्लेख इस होर्डिंग में नहीं है। हालांकि इसका अलग अर्थ निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि इसे दर्शाया जा रहा है कि इसे गैर राजनीतिक कहा गया है। भाजपा द्वारा देश को तोड़ने का कार्य किया गया है। सपा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि मंत्री आजम खान का संदेश एक सराहनीय पहल है। यह देश को जोड़ने का कार्य है। आजम खान द्वारा जिस तरह का संदेश दिया गया है यह एक सराहनीय पहल है। आजम स्वयं ही एक बड़े नेता हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -