दाऊद से अधिक खतरनाक है आजम खान
दाऊद से अधिक खतरनाक है आजम खान
Share:

मुंबई : शिवसेना ने एक बार फिर उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर निशाना साधा है। इस दौरान शिवसेना द्वारा अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि आजम खान तो अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम से अधिक खतरनाक हैं। शिवसेना ने अपनी संपादकीय में लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर दखल देने की बात आजम करते हैं लेकिन यह अपील ठीक नहीं है। इससे देश की स्थिति पर विपरीत असर पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान द्वारा आरएसएस और ऐसे अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने यूएन से अपील कर इसे आतंकी संगठन घोषित किए जाने की बात कही थी। जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने अपनी आपत्ती ली।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आतंकी संगठन घोषित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दंगे की साजिश रची जाती है। जिसके लिए इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -