श्रीदेवी के लिए आयुष्मान खुराना ने गाया गाना, वीडियो वायरल
श्रीदेवी के लिए आयुष्मान खुराना ने गाया गाना, वीडियो वायरल
Share:

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बीते कल सोशल मीडिया पर कुछ बहुत खास शेयर किया। वैसे आयुष्मान उन सितारों में शामिल हैं जो सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस संग हमेशा दिल की बातें शेयर करते हैं। आयुष्मान हमेशा अपने अलग-अलग टैलेंट से फैंस को इंप्रेस करते हैं। अब बीते कल श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बॉलीवुड समेत दुनियाभर के लोगों ने लेजेंड्री एक्ट्रेस को याद किया। इस दौरान आयुष्मान ने भी श्रीदेवी को याद किया और उनकी फिल्म का गाना गाया। आप देख सकते हैं आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

इस वीडियो में उनका साथी गिटार बजा रहा है और आयुष्मान इस दौरान ''कभी मैं कहूं, कभी तुम कहो'' गाते नजर आ रहे हैं। यह गाना श्रीदेवी की फिल्म लम्हें का है। अब यह गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। कई फैंस ने कमेंट्स में लिखा है कि आयुष्मान ने इसे बड़ी खूबसूरती से गाया भी है। इस गाने को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा- '#Throwback on #Sridevi Ji’s birth anniversary।'

अब बात करें लम्हें मूवी की तो इसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अनुपम खेर, इला अरुन और वहीदा रहमान भी अहम रोल में दिखाई दिए थे। वैसे यह फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के गाने फैंस को बड़े पसंद आए थे। इस फिल्म का निर्देशन लेजेंड्री फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने किया था। आपको हम यह भी बता दें कि श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी दोनों बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपनी मां को याद किया और थ्रोबैक फोटोज भी शेयर कीं थीं।

जन्मदिन विशेष: क्या आप जानते हैं 'जॉनी लीवर' का असली नाम।।।

महाराष्ट्र: डेल्टा प्लस वेरिएंट से 5 मौतें, सामने आए 66 मामले

क्या वकाई 'भारत' से एक दिन पहले आज़ाद हो गया था 'पाकिस्तान' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -