क्यों बढ़ती है शरीर में गर्मी, जानिए कारण और इससे बचने का सबसे असरदार उपाय
क्यों बढ़ती है शरीर में गर्मी, जानिए कारण और इससे बचने का सबसे असरदार उपाय
Share:

दुनियाभर में कई लोग हैं जो अपने शरीर के तापमान से परेशां रहते हैं। जी हाँ और शरीर में अधिक गर्मी होने के चलते यह गर्मी में अधिक गर्मी का अनुभव करते हैं। जी हाँ, गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग इस समस्या का सामना करते हैं, हालाँकि क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि शरीर का तापमान बढ़ने के क्या कारण हैं (Body Heat causes In Hindi)? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं और इससे बचने के घरेलू उपाय भी।

जी दरअसल अगर हम स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं?
* अगर आपको कोई संक्रमण है जैसे कि बुखार या कोई आपको कोई सूजन संबंधी बीमारी है तो आपका शरीर का तापमान बढ़ता है।
* विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप बाहर धूप या ज्यादा गर्मी वाले स्थान पर बहुत अधिक समय बिताते हैं तो इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट होता है और आपके शरीर का तापमान बढ़ता है।
* विशेषज्ञों का कहना है टाइट कपड़े पहनना भी इसका एक महत्वपूर्ण कारण हैं, सबसे खासकर अगर आप सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के कपड़ा पहनने से पसीना बाहर नहीं निकल पाता है और आपकी त्वचा सांस नहीं ले पाती है।
* अगर आप ज्यादा मसालेदार या तले हुए फूड्स खाते हैं तो यह आपके शरीर में गर्मी को बढ़ाते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, नट्स, मीट और ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स भी गर्मी बढ़ाते हैं।
* चाय और कॉफी का अधिक सेवन भी गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण है।
* वर्काउट करने से भी शरीर गर्म हो जाता है क्योंकि इस दौरान आपकी मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है।
* अगर आप किसी तरह की दवाएं ले रहे हैं तो भी शरीर में गर्मी होती है।


शरीर की गर्मी को कम करने के आयुर्वेदिक उपाय-
8 ग्राम धनिये के बीज (पीसे हुए)
50 ml पानी
स्वाद के लिए मिश्री

कैसे बनाएं- इसको बनाने के लिए एक बर्तन लें और उसमें दोनों सामग्रियों डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को रातभर के लिए ढांककर छोड़ दें। इसके बाद अगली सुबह इसे छान लें, और इसमें स्वादानुसार मिश्री डालकर खाए।

फूड पॉइजनिंग का हो गए हैं शिकार तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

मुल्तानी मिटटी और शहद से घर पर स्ट्रेट हो जाएंगे बाल, बहुत आसान है तरीका

हो गए हैं टैनिंग का शिकार तो अपनाए ये 5 सबसे असरदार घरेलू नुस्खे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -